BPO Joining Process in Jharkhand, झारखण्ड में BPO की बहाली कैसे होती है ?

BPO Joining Process in Jharkhand

BPO Joining Process in Jharkhand:- अगर आप झारखण्ड में BPO की बहाली कैसे होती है Search कर रहे है तो आप सही वेबसाइट में आये है। आज की इस आर्टिकल में हमलोग जानेंगे की झारखण्ड में BPO (प्रखण्ड  कार्यक्रम पदाधिकारी) की बहाली कैसे होती है। इस आर्टिकल में हमलोग फॉर्म से लेकर नियुक्ति तक की प्रक्रिया के बारे में पूरी डिटेल्स के साथ बात करने वाले है। लेकिन उससे पहले आपको यह मालूम होना जरूरी है की BPO का Full Form क्या है, BPO का कार्य किया है, BPO की नौकरी सरकारी है या गैर-सरकारी, BPO की नियुक्ति कितने वर्ष के लिए होती है, BPO की मासिक मानदेय कितना है, BPO की फॉर्म भरने की योग्यता क्या है तथा BPO का Syllabus क्या है। इस आर्टिकल में आपको इन सभी सवालों के बारे में पूरी जानकारी निचे दी गयी है।

BPO Joining Process in Jharkhand

BPO का Full Form क्या है ?

BPO का Full Form- Block Program officer तथा हिंदी में (प्रखण्ड  कार्यक्रम पदाधिकारी) है।

BPO का कार्य किया है ?

झारखण्ड में BPO (प्रखण्ड  कार्यक्रम पदाधिकारी) की बहाली मनरेगा के तहत की जाती है जिसमे प्रखंड स्तर पर मनरेगा के सभी योजनाओं के कार्यों की देखरेख तथा ग्रामीण विकास के कार्यों में ज्यादा से ज्यादा वृद्धि करने में पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करना है।

BPO का नौकरी सरकारी है या गैर-सरकारी ?

BPO की नौकरी पूर्ण रूप से सरकारी नहीं है इसकी नियुक्ति मनरेगा के तहत संविदा के आधार पर आवशयकता अनुसार निर्धारित समय सीमा के लिए की जाती है।

BPO का नियुक्ति कितने वर्ष के लिए होती है ?

BPO का JOB Permanent Job नहीं है बल्कि इसकी नियुक्ति मनरेगा अंतर्गत आवशयकता अनुसार नियुक्ति निर्धारित समय सिमा के लिए होती है यह अवधि न्यूनतम 01 वर्ष के लिए तथा अधिकतम 05 वर्ष के लिए भी हो सकती है।

BPO का Salary कितना है ?

BPO की मासिक मानदेय 19500/- रूपए प्रति माह दिया जाता है।

BPO की फॉर्म भरने की योग्यता क्या है ?

इस फॉर्म को भरने के लिए आपको किसीभी सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविधालय/ संस्थान सेकिसी संकाय एवंकिसी भी विषयमें स्नातक प्रतिष्ठा 55 प्रतिशत केसाथ उत्तीर्ण। यासामान्य स्नातक तथा वैसेस्नातक प्रतिष्ठा उत्तीर्ण जिनकाप्राप्तांक 55 प्रतिशत से कम हैपरन्तु वे स्नातकोतर उत्तीर्ण होवे भी आवेदनसमर्पित करसकते है।

मेघा सूचि :-

प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी की मेघा सूचि शैक्षणिक योग्यता के आधार पर घटते हुए क्रम में आवेदकों की प्रारंभिक मेघा सूचि तैयार की जाती है एवं आवशयकतानुसार लिखित परीक्षा ली जाती है।

लिखित परीक्षा का सवरूप:-

प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी का लिखित परीक्षा 50 अंकों की ली जाती है जिसमे ग्रामीण विकास एवं सामान्य अध्ययन से वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते है। जिसके लिए 1 घंटे का समय दिया जाता है।

Conclusion:-

तो दोस्तों आशा करता हु की BPO Joining Process in Jharkhand Article को पढ़कर आपको BPO के जॉब के बारे में फॉर्म भरने से लेकर नियुक्ति तक की प्रक्रिया की पूरी जानकारी प्राप्त हुई होगी। और इसके बाद भी आपके मन में कोई सवाल है तो आप निचे कमेंट कर सकते है और इस पोस्ट को निचे दी गयी शेयर बटन में क्लिक करके जरूरतमंद लोगों तक शेयर जरूर करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top